जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर देवास में एक वर्ष के लिए वाहन चालक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद के लिए आवेदन 5 मई तक आंमत्रित
देवास जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर देवास द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुदान अन्तर्गत बहुउपयोगी वाहन के लिए संविदा आधार पर 02 वर्ष हेतु वाहन चालक के 01 पद एवं नालसा की लीगल एड डिफेंस काउंसेल मॉडिफाईड स्कीम 2022 अनुसार रिसेप्शनिस्ट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के 1 पद के लिए संविदा आधार पर 1 वर्ष हेतु इच्छुक उम्मीदवारों से ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला न्यायालय देवास की अधिकारिक वेबसाईट https://dewas.dcourts.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवास के नाम से संबोधित करते हुए, पताः- कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, जवाहर नगर चौराहा, ए.बी. रोड देवास पिन- 455001 पर स्वयं उपस्थित होकर दिनांक 05 मई 2026 को शाम 5.00 बजे तक आवश्यक रूप से प्रस्तुत करना होगा।

